जैविक कीटनाशक घर पर बनाये आसानी से

किसान भाई अब घर पर भी आसानी से कीटनाशक बना सकते है वो भी बहुत कम खर्चे में
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
सामग्री:- 1◆ 200 लीटर पानी वाला प्लास्टिक का एक ड्रम
2◆ 10 किलो नीम के पत्ते
3◆ 10 किलो आक के पत्ते
4◆ 10 किलो धतूरा के पत्ते
5◆ 05 किलो बेसन/आटा
6◆ 05 किलो पुराना गुड
7◆ 01 किलो हरी मिर्च
8◆ 250 ग्राम लहसुन
9◆ 10 से 15 लीटर गोमूत्र
इसके अलावा आप एक तांबे की छड़ का भी इस्तेमाल करें।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
और अधिक जानकारी के लिए आप मेरे यूट्यूब चैनल पर इस लिंक पर किल्क कर जानकारी ले सकते है
https://www.youtube.com/channel/UC0EHmhz-MlFCBGawOz8Pwig
बनाने की विधि:-
                           जैविक कीटनाशक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ड्रम में इन पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर डाल दे उसके बाद इसमें बेसन मिला दे ।
गुड को पानी मे घोल कर ड्रम में डाल दे।
हरी मिर्च और लहसुन को पीसकर या कूट कर ड्रम में डाल दे ।
इसके बाद इसमें गोमूत्र को ड्रम में डाल दे ।
किसान भाई यदि ताँबा हो आप के पास तो आप इसमें ताँबा के तार का टुकड़ा ड्रम में डाल दे।
इस ड्रम को ऐसे स्थान पर रखे जहाँ सीधे धूप न पड़े इस ड्रम को टाट की बारी से ढँक कर रखे तथा हर दिन सुबह सांय एक लकड़ी के सहायता से हिला दिया करे ।
आप की जैविक कीटनाशक दबा 27 दिन में तइयार हो जाएगी।
उपयोग करने का तरीका:-
जब कीटनाशक बन जाये तब आप इसको छान कर इस्तेमाल करें।
इसकी 1 लीटर मात्रा को 13 लीटर पानी मे मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें ।
इस कीटनाशक का आप किसी भी फसल पर छिड़काव कर सकते है ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post