गाय या रोजड़ा को अपने खेत से 10 खेत दूर रखने के आसन उपाय

किसानों की अक्सर समस्या रहती है कि जब भी वो कोई सी भी फसलों लगाते है तो उस फसल को गाय खा जाती है जिससे किसान भाइयों को बहुत नुकसान झेलना पड़ता है।

आज हम किसानों की इसी  समस्याओं को हल करने के आसान उपाय बता रहे है।
1- यदि किसान सक्षम हो तो थोड़े रुपये खर्च कर तारो फेंसिंग कर  अपने खेत की गाय से सुरक्षा कर सकता है


गुलाब में टी-बडिंग कैसे करते है जानने के लिए इस लिंक पर किल्क करें।

2- खेत के तारो तरफ बाँस की फ़ंटिया लगा कर भी अपने खेत के गाय से सुरक्षा की जा सकती है।

3- किसान भाई अपने खेतों की मेड़ों पर झाड़ीदार पेड़ जैसे तुलसी,जिरेनियम, करौंदा, मेंथा, आदि लगा कर भी अपने खेत में उग रही फसल की सुरक्षा कर सकते है।

गमलों के लिए बनाए घर मे फ्री की खाद।

4-  दो लीटर पानी मे एक ढक्कन फिनाइल मिलाकर इस घोल को खेत मे उग रही फसल पर छिड़काव करने से भी गाय या नील गाय से फसल सुरक्षित रखी जा सकती है।

5- फसल पर गोमूत्र का छिड़काव करके भी गाय से फसलों को बचाया जा सकता है।

जैविक कीटनाशक घर पर कैसे बनाएं

6-  किसान भाई अपने खेत मे एक काक भगोड़ा (पुतला) बना कर लगाएं। या चमकीली  बैंड पट्टी भी अपने खेत मे लटकाकर भी गाय को अपने खेत से दूर भागा सकते है।

7- नील गाय के गोबर को पानी मे घोल कर फसल पर छिड़काव करने से भी गाय खेत मे नही आयगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post